---विज्ञापन---

’12 साल में सस्ता क्या हुआ है?’ लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों पर संजय राउत ने केंद्र सरकार को घेरा

देश में लगातार चीन के दाम बढ़ रहे हैं. जिसे लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमला कर रहा है. वहीं, आज शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. पत्रकार के एक सवाल के दौरान जब उनसे पूछा गया कि त्योहार आ रहा है और चीनी लगातार महंगी हो रही है... तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, '12 साल में सस्ता क्या हो गया मुझे बताइए? 12 साल मोदी जी के हो गए सस्ता क्या हो गया?

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य बातें

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर हमला किया।

राउत ने कहा कि पिछले 12 सालों में केवल मौतें, दुर्घटनाएं और आत्महत्याएं ही सस्ती हुई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला गन्ना इथेनॉल में जा रहा है।

अतिरिक्त संदर्भ

संजय राउत ने कहा कि आंदोलनकारी FIR से नहीं डरते और दबाव बनाने से नए लोग आगे आएंगे।

लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों पर संजय राउत ने केंद्र सरकार को घेरा (फोटो- News24)
---विज्ञापन---

देश में लगातार चीन के दाम बढ़ रहे हैं. जिसे लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमला कर रहा है. वहीं, आज शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. पत्रकार के एक सवाल के दौरान जब उनसे पूछा गया कि त्योहार आ रहा है और चीनी लगातार महंगी हो रही है… तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ’12 साल में सस्ता क्या हो गया मुझे बताइए? 12 साल मोदी जी के हो गए सस्ता क्या हो गया? मौत सस्ती हो गई, एक्सीडेंट सस्ते हो गए, आत्महत्याएं सस्ती हो गई और कुछ नहीं. जो शुगर केन आता है चीनी बनाने के लिए वो तो इथेनॉल में जाता है पूरा, तो कहां से आएगी ये सब चीजें सरकार को पता होना चाहिए. आपने आपके मंत्रियों को बोला है कि यूनिवर्सिटी में जाओ और डायलॉग करो, वो बच्चों के घर में जाइए किचन में और उनके मां और पिता से डायलॉग करिए.’

वहीं, उन्होंने एक दूसरे सवाल के जवाब में कहा, ‘आंदोलन करने वाले जो होते हैं बच्चे और हमारे जैसे लोग बुजुर्ग ऐसे एफआईआर से हम डरते नहीं और डरने वाले नहीं है. आप हमें जितनी दबाने की कोशिश करेंगे उतने उछल कर नए लड़के आगे आ जाएंगे. हम तो हैं लड़ने के लिए लेकिन नए बच्चे भी लड़ने के लिए तैयार हो गए. तो यह मोदी जी को लगता है या यहां देवेंद्र जी को लगता है कि इस प्रकार से दबाव तंत्र बनाकर लोग पीछे हट जाएंगे नहीं वर्षा बंगले में जाएंगे लोग, मंत्रियों के बंगले में जाएंगे.’

---विज्ञापन---

First published on: Aug 23, 2026 03:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola