IMAGE.jpg (1)

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर क्या बोले RJD सांसद मनोज झा?

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन और उसके बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा के साथ चर्चा हुई. इस दौरान सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, देखिए यह कतई उचित नहीं होता है धर्मेंद्र जी को मैं जानता हूं यह गुमराह करने वाली थ्योरी किसी पीढ़ी की किसी पीढ़ी के बारे में किसी लीडर के बारे में इसमें दम नहीं है. इसका मतलब आप मान के चलते हैं कि लोगों के अंदर स्वयं की समझ नहीं है.

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन और उसके बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा के साथ चर्चा हुई. इस दौरान सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, देखिए यह कतई उचित नहीं होता है धर्मेंद्र जी को मैं जानता हूं यह गुमराह करने वाली थ्योरी किसी पीढ़ी की किसी पीढ़ी के बारे में किसी लीडर के बारे में इसमें दम नहीं है. इसका मतलब आप मान के चलते हैं कि लोगों के अंदर स्वयं की समझ नहीं है. इन बच्चों के बारे में इन जनरेशन के बारे में उनकी चिंताओं के बारे में हमें ही कितना पता था. सरकार को तो खैर हमसे भी कम पता था. उनकी भाषा, उनकी भाव, उनकी चिंताओं के बारे में. उन्होंने आपके सामने शिक्षा में असमानता का एक आर्किटेक्चर दिया, स्थापत्य दिया. जिसमें अवसर की कमी भी एक प्रमुख मुद्दा थी. उसको स्वीकार किया जाए और आगे बढ़ा जाए .औ

विज्ञापन

वहीं, बीते दिन 8 अगस्त को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रयागराज में हुए स्टूडेंट से जुड़े इवेंट को लेकर भी सवाल किया गया. उन्होंने कहा, अब बीजेपी से मैं क्या उम्मीद करूंगा? जिन्होंने पैलेट गन चलवाए इस जनरेशन पर, लाठियां चलवाई, कील लगी हुई लाठियां… उनको यह बोलने का हक नहीं है.

विज्ञापन

कल मैंने दो इवेंट देखे छात्रों की गूंज प्रयागराज में और प्रधानमंत्री जी की गूंज आईआईटी दिल्ली में. बाबा साहब जी को इनवोक कर रहे थे आईआईटी दिल्ली में. राहुल जी ने क्या किया अवसर की असमानता का जिक्र किया. डिग्री लाने के बावजूद गारंटी नहीं है कि आपके पास अवसर उपलब्ध हो जाएंगे. क्या यह चिंता देश की नहीं है. क्या बीजेपी की यह चिंता नहीं होनी चाहिए. प्रधानमंत्री जी 14 में जब चुने गए थे 2 करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष की बात कही थी. मंदिर मस्जिद के साइज के लिए नहीं चुने गए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ