हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांकीपुर सीट जीतने के बाद क्या बोले प्रशांत किशोर? देखिए News24 से एक्सक्लूसिव बातचीत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद News24 को दिए अपने पहले इंटरव्यू में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह जीत कोई चमत्कार नहीं, बल्कि जनता की नाराजगी का परिणाम है. प्रशांत किशोर ने दावा किया कि चुनावी वादे पूरे नहीं हुए और लोगों ने सरकार के कामकाज, नेतृत्व और भाजपा के कथित अहंकार के खिलाफ मतदान किया.

विज्ञापन

बिहार की बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं, अब News24 पर उनका सबसे पहला इंटरव्यू लिया गया है. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी जम कर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, ‘चमत्कार नहीं हुआ है. बिहार के लोगों के साथ जो धोखा हुआ नेतृत्व के स्तर पर या सरकार के कामकाज के स्तर पर उसका ही परिणाम है. बिहार में जो चुनाव हुए नवंबर में उसमें 10-10 हजार लोगों को दिए गए. लोगों को कहा गया 1 करोड़ रोजगार मिलेगा, 2-2 लाख रुपये मिलेगा. वह सब तो कुछ हुआ नहीं. ऊपर से आपने सम्राट चौधरी जैसे व्यक्ति को अब मुख्यमंत्री बना दिया. तो कहीं ना कहीं लोगों को यह स्वीकार्य नहीं है. लोगों को यह स्वीकार्य नहीं है कि बिहार का मुख्यमंत्री कोई ऐसा व्यक्ति हो जो सात लोगों की हत्या में जेल की सलाखों के पीछे रहा है.

उन्होंने आगे कहा, ‘कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके उम्र का जिसके पढ़ाई का कुछ पता नहीं है. लोगों ने उसके खिलाफ वोट किया है. लोगों ने उस अहंकार के खिलाफ वोट किया है जहां भाजपा के नेताओं ने कहा कि हम कुत्ता बिल्ली को भी खड़ा करेंगे तो चुनाव हम ही जीतेंगे. लोगों ने उस अति आत्मविश्वास के खिलाफ वोट किया है जहां भाजपा के नेता यह समझते हैं कि हम काम करें ना करें. मोदी जी के चेहरे के नाम पर चेहरे पर या फिर लालू जी के डर से लोग वोट हम ही को देंगे.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola