महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को सुनाए गए अपने फैसले में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के आधार पर उन्हें बरी कर दिया है.

---विज्ञापन---

वहीं, अब इस मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का भी बयान सामने आया है. 'उन्होंने कहा, एक तरफ कहते हैं कि यंग जनरेशन के साथ हैं, एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात है और महिला रिजर्वेशन की बात है और दूसरी तरफ ये…'

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह 20 जुलाई 2023 से नियमित जमानत पर थे. इससे पहले 10 मई 2024 को अदालत ने दिल्ली पुलिस की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ आरोप तय किए थे, जिसके बाद मामले की सुनवाई ट्रायल के रूप में आगे बढ़ी थी.

---विज्ञापन---

वहीं, आज इस मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---