WI vs BAN

VIDEO: बांग्लादेश ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज को हराकर रचा इतिहास

West Indies vs Bangladesh 1st T20I: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टी20 मैच को वेस्टइंडीज ने 7 रन से जीतकर इतिहास रच दिया है। मेहंदी हसन ने 4 विकेट चटकाए।

West Indies vs Bangladesh 1st T20I: बांग्लादेश की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। इस मैच की कहानी को बांग्लादेश ने महज 3 ओवर में पलट कर रख दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 147 रन बनाए थे। बांग्लादेश की तरफ से सौम्या सरकार ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 19.5 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन

बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मेहंदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे। 17 ओवर तक वेस्टइंडीज ने 7 विकेट खोकर 128 रन बना लिए थे और लग रहा था कि टीम इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन आगे वेस्टइंडीज की टीम 3 ओवर में 20 रन तक नहीं बना पाई। बांग्लादेश ने पहली बार टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज को उसके घर पर हराया है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ