TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Video : प्रियंका की ताकत बढ़ाने में जुटे राहुल गांधी, वायनाड के लिए बनाया नया ‘चुनावी प्लान’

Wayanad Lok Sabha : राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट को छोड़ने और रायबरेली को अपने पास रखने का फैसला किया है। इसके बाद तय किया गया है कि वायनाड में प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी।

महाराष्ट्र और झारखंड की चुनावी लड़ाई से पहले कांग्रेस को कई सवालों के जवाब तलाशने होंगे। फाइल फोटो (ANI)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगह जीत हासिल की थी। नियमों के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी है तो राहुल ने वायनाड सीट को छोड़ने का फैसला किया है। इस सीट से अब उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा अपना चुनावी डेब्यू करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को इस बात का एलान कर दिया था। वहीं, अब राहुल गांधी ने अपनी बहन की राजनीतिक ताकत बढ़ाने की कोशिश शुरू कर दी है। वह सड़कों पर उतरकर प्रियंका के लिए माहौल बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वायनाड में प्रियंका की जीत सुनिश्चित करने के लिए राहुल गांधी ने एक स्पेशल चुनावी प्लान भी तैयार कर लिया है। राहुल का यह प्लान क्या है, वायनाड में प्रियंका क्या कर पाएंगी, जानने के लिए देखिए यह खास वीडियो स्टोरी।


Topics:

---विज्ञापन---