High Voltage Drama Video: राजस्थान के कोटा शहर में बीच सड़क प्रेमी जोड़े का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर लड़का-लड़की ने ऐसा बवाल काटा कि देखने वालों की भीड़ जुट गई. मामला कोटा शहर के रामपुरा इलाके का है और प्रेमी जोड़े ने सरोवर टॉकीज पार्किंग के पास हंगामा किया.
मकबरा थाना पुलिस गश्त करते हुए मौके पर पहुंची तो युवक-युवती मिले, जिन्हें रोककर पुलिस ने सवाल पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. पुलिस ने दोनों को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ड्रामा करना शुरू कर दिया. दोनों पुलिस जीप की छत पर चढ़ गए और शोर मचाने लगे. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को नीचे उतारा और रामपुरा कोतवाली ले गई.
जांच में खुलासा हुआ कि लड़की के परिजनों ने नांता थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लड़की नाबालिग है और वह 4-5 दिन से लापता थी. पुलिस ने लड़की को नारीशाला भेज दिया, जबकि लड़के के परिजनों को बुलाकर घटनाक्रम के बारे में बताया. वहीं अब कोटा में पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बना हुआ है. आप भी देखिए वीडियो…
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
16 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
19 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
22 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines