Toyota Urban Cruiser Ebella Review

Toyota Urban Cruiser Ebella Review: कैसी है ड्राइव और रेंज? वीडियो में देखें रियल ड्राइव टेस्ट

अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये वीडियो आपके लिए बेहद काम का है. आज हम बात कर रहे हैं Toyota की नई Urban Cruiser Ebella की, जो लंबी रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ मार्केट में उतरी है. क्या यह SUV सच में आपके पैसे के लायक है और? आइए जानते हैं इस वीडियो में.

Toyota Urban Cruiser EBELLA Review 2026: Toyota ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को लॉन्च कर दिया है, जो एक बार चार्ज में 543 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है. प्रीमियम डिजाइन, दमदार पावर और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ यह SUV सीधे Maruti e Vitara को चुनौती देती नजर आ रही है. कीमत भी ऐसे सेगमेंट में रखी गई है, जो EV खरीदारों को आकर्षित कर सकती है. 

विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser Ebella को कंपनी ने मॉडर्न और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है. इसमें EV-स्टाइल क्लोज्ड ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप और स्टाइलिश लुक मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए आकर्षक बनाता है. इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं- 49kWh और 61kWh. छोटा बैटरी पैक करीब 440 किमी की रेंज देता है, जबकि बड़ा बैटरी पैक एक बार चार्ज पर 543 किमी तक चलने का दावा करता है.

विज्ञापन

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 144hp से लेकर 171hp तक की पावर मिलती है, साथ ही 189Nm का टॉर्क ड्राइव को स्मूथ बनाता है. यह SUV तीन वेरिएंट- E1, E2 और E3 में उपलब्ध है. कीमत करीब 19.06 लाख रुपये से शुरू होकर 24.42 लाख रुपये तक जाती है. अगर आप लंबी रेंज और भरोसेमंद ब्रांड वाली इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो यह एक मजबूत विकल्प हो सकती है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ