नई दिल्ली- Toyota Hilux Black Edition को चला कर यह तो साफ हो गया कि अगर किसी को लगता है कि SUVs ही सड़क पर सबसे बड़ी और दबंग गाड़ियां होती हैं, तो आज का ये वीडियो आपकी सोच बदल सकता है. क्योंकि आज हमने एक ऐसे पिकअप ट्रक का रिव्यू किया है जो सिर्फ रोड पर नहीं, बल्कि पहाड़, रेत और ऑफ-रोड ट्रेल्स पर भी अपनी दबंग एंट्री करता है. और सच बताऊं, जब ये गाड़ी रोड पर निकलती है ना, तो लोग दो बार देखते हैं. एक बार गाड़ी को और दूसरी बार ड्राइवर को – कि भाई कौन है जो इतनी बड़ी मशीन चला रहा है!
हमने Hilux का ब्लैक एडिशन चलाया है तो और इस एडिशन में इस गाड़ी में सब कुछ ब्लैक आउट यानी – ग्रिल ब्लैक, अलॉय ब्लैक और रियर से भी यह पूरी तरह ब्लैक नजर आती है. बाकी फीचर्स और इंजन स्टैंडर्ड Hilux वाला ही इसमें दिया गया है. इसमें आपको 2.8 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है जो कि 204PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. इस पिकअप ट्रक में 4×4 सिस्टम के साथ 700 mm की वाटर-वेडिंग कैपेसिटी मिल जाती है.
तो आज के ऊपर दिए इस वीडियो में हम जानेंगे कि 37-38 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत में ये पिकअप ट्रक लेना सही फैसला है या नहीं? तो वीडियो को आखिर तक जरूर देखना…क्योंकि हो सकता है आज के बाद SUVs आपको थोड़ी कम ताकतवर लगने लगें.
संबंधित खबरें
इलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
7 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
12 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines