Skoda Kushaq Facelift Walkaround: Skoda ने भारतीय बाजार में अपनी मिड-साइज SUV Kushaq को फेसलिफ्ट अवतार में पेश किया है. अपडेटेड Kushaq अब ज्यादा आकर्षक डिजाइन, प्रीमियम केबिन और नई टेक्नोलॉजी के साथ आती है. कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, जबकि इसकी कीमतों का खुलासा मार्च में किया जाएगा. नई Kushaq का मुकाबला सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos और Tata Sierra जैसी पॉपुलर SUVs से होगा.
Skoda Kushaq Facelift को कुल पांच ट्रिम लेवल्स में उतारा गया है, जिनमें Classic Plus, Signature, Sportline, Prestige और टॉप-एंड Monte Carlo वेरिएंट शामिल हैं. फिलहाल कंपनी ने कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 10.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
फीचर्स की बात करें तो फेसलिफ्ट Kushaq में कई नए और एडवांस अपडेट देखने को मिलते हैं. इसमें 16 और 17 इंच के अलॉय व्हील्स, 10.24 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, रियर वाइपर और डिफॉगर जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि इंफोटेनमेंट सिस्टम में अब Google Gemini AI असिस्टेंट को भी शामिल किया गया है.
सेफ्टी के मोर्चे पर भी Skoda ने कोई समझौता नहीं किया है. नई Kushaq में सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.
संबंधित खबरें
सुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
3 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
21 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 day agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
2 days agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 days agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines