नई दिल्ली- OnePlus ने अपने नए OnePlus Nord Buds 4 Pro के साथ बजट TWS सेगमेंट में एक मजबूत प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है और क्या वाकई इस कीमत के साथ ये ईयरबड्स उन यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं.
OnePlus Nord Buds 4 Pro की सबसे बड़ी खासियत इनका 55dB तक का Active Noise Cancellation (ANC) है, जो इस प्राइस रेंज में बड़ी खासियत मानी जाती है. डेली कम्यूट या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ये बाहरी आवाज़ को काफी हद तक कम कर देते हैं. इसके अलावा, इसमें दिए गए 12mm ड्राइवर्स एक दमदार और bass-heavy साउंड प्रोफाइल देते हैं, जो खासकर म्यूजिक लवर्स को पसंद आता ही है, हालांकि ज्यादा प्रीमियम साउंड आपको शायद यहां ना मिले.
बैटरी लाइफ भी Buds 4 Pro की एक बड़ी ताकत है. कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स केस के साथ मिलाकर लगभग 50 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं, जिससे बार-बार चार्ज करने की झंझट कम हो जाती है. साथ ही, IP55 रेटिंग इसे पसीने और धूल से सुरक्षित बनाती है, जिससे यह जिम और आउटडोर में इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है.
हालांकि, कुछ कमियां भी हैं. इसका साउंड प्रोफाइल थोड़ा ज्यादा bass-heavy है, जिससे बैलेंस्ड ऑडियो पसंद करने वाले यूजर्स को निराशा हो सकती है. इसके अलावा, इसकी बिल्ड क्वालिटी एवरेज लगती है और इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलती.
कुल मिलाकर, अगर आपका फोकस ANC, बैटरी और bass पर है, तो OnePlus Nord Buds 4 Pro एक शानदार डील साबित हो सकते हैं. लेकिन अगर आप ज्यादा बैलेंस्ड साउंड और प्रीमियम फील चाहते हैं, तो दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
गृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
5 hrs agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
15 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
19 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
1 day agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
2 days agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines