Nissan Gravite Walkaround: Nissan ने भारतीय बाजार में अपनी नई Gravite MPV लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये रखी गई है. यह MPV आकर्षक और SUV-स्टाइल डिजाइन के साथ आती है. इसके फ्रंट में हनीकॉम्ब मेश पैटर्न वाली बड़ी हेक्सागोनल ग्रिल, एंगुलर LED हेडलैम्प्स और क्रोम कनेक्टिंग स्ट्रिप दी गई है. नीचे की ओर स्लिम ग्रिल और C-शेप फॉग लैंप इंसर्ट्स मिलते हैं. आगे और पीछे स्किड प्लेट, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और चारों ओर बॉडी क्लैडिंग इसे मजबूत और प्रीमियम लुक देते हैं. पीछे की तरफ नए टेललैंप्स, क्रोम स्ट्रिप और ‘Gravite’ बैजिंग दी गई है.
नई Gravite में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. इसका माइलेज मैनुअल में करीब 19.3 किमी/लीटर और AMT में लगभग 19.6 किमी/लीटर तक है.
फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस चार्जिंग, ऑटो हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे आधुनिक विकल्प मिलते हैं. शुरुआती ग्राहकों को एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग और नेक पिलो जैसे अतिरिक्त लाभ भी दिए जाएंगे. सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, TPMS, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
कंपनी ने यह भी बताया है कि Gravite के अलावा जल्द ही Tekton SUV और एक नई 7-सीटर C-सेगमेंट SUV भी भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Nissan Gravite vs Renault Triber: कीमत कम, फीचर्स ज्यादा…जानिए किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
3 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
5 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
12 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines