नई दिल्ली। भारत की सबसे पॉपुलर हैचबैक कही जाने वाली Maruti Suzuki Swift लंबे समय से अपनी शानदार ड्राइविंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. हमाने पास आई नई मारुति स्विफ्ट 10,000 किमी से ज्यादा चल चुकी है और अभी तक इस गाड़ी ने कैसा अनुभव दिया है आपको इस लॉन्ग टर्म रिव्यू में बता देंगे.
सबसे पहले ड्राइविंग की बात करें तो, तो शहर में स्विफ्ट चलाना बेहद आसान है. इसका हल्का स्टीयरिंग, स्मूद क्लच और कॉम्पैक्ट साइज इसे ट्रैफिक में भी आरामदायक बनाते हैं. रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए यह कार काफी सुविधाजनक साबित होती है. माइलेज के मामले में भी यह निराश नहीं करती और औसतन 16 किमी प्रति लीटर से ज्यादा माइलेज मिल ही जाता है.
हाईवे पर स्विफ्ट की परफॉर्मेंस संतुलित रहती है. मिड-रेंज में इंजन अच्छा रिस्पॉन्स करता है, हालांकि लो-एंड पर थोड़ी कमी महसूस होती है. नए 3-सिलेंडर इंजन तकनीक इसे ज्यादा एफिशिएंट बनाती हुई नजर आ रही है, लेकिन कुछ लोगों को शुरुआत में यह थोड़ी सुस्त जरूर लग सकती है.
इंटीरियर की बात करें तो यहां थोड़ी कॉस्ट कटिंग नजर आती है. कुछ फीचर्स की कमी और प्लास्टिक क्वालिटी उतनी प्रीमियम नहीं लगती. फिर भी, बेसिक जरूरतों के हिसाब से केबिन प्रैक्टिकल है. सबसे बड़ी बात, 10,000 किमी तक इस कार में कोई बड़ी खराबी या मेंटेनेंस इश्यू नहीं आया, जो इसकी विश्वसनीयता को साबित करता है. कुल मिलाकर, स्विफ्ट आज भी एक ऑल-राउंडर हैचबैक है, जो माइलेज, लो मेंटेनेंस और आसान ड्राइविंग के लिए एक मजबूत विकल्प बनी हुई है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
14 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
22 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 day agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines