maruti suzuki e vitara
विज्ञापन

Maruti Suzuki eVitara: रेंज से फीचर्स तक, जान लें इस इलेक्ट्रिक SUV की हर डिटेल, देखें VIDEO

Maruti Suzuki हाल ही में अपनी नहीं इलेक्ट्रिक SUV e Vitara पेश की है. ऐसे में हर किसी के मन में इसे लेकर कई सवाल है जैसे ये कैसी गाड़ी है इसमें क्या फीचर्स हैं, ऐसे में ये वीडियो न्यूज आपकी मदद करेगी. इस वीडियो में आपको गाड़ी के हर डिजाइन, रेंज, फीचर्स से लेकर सेफ्टी तक की हर डिटेल मिलेगी.

Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara को एक बार फिर भारत में शोकेस किया है और साफ कर दिया है कि इसका आधिकारिक लॉन्च जनवरी 2026 में होगा. e Vitara मारुति की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे खास तौर पर EV के लिए तैयार किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. जिसमें फ्लैट फ्लोर डिजाइन, हाई-वोल्टेज सेफ्टी फीचर्स और कॉम्पैक्ट बॉडी स्ट्रक्चर जैसे फायदे मिलते हैं. मारुति इसे कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतारने जा रही है. e Vitara में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा और यह 2WD और 4WD दोनों ड्राइव सिस्टम में आएगी. कंपनी का दावा है कि टॉप वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ