---विज्ञापन---

Harley-Davidson X440T Review: नया डिजाइन, रिफाइंड राइड क्या 2.79 लाख में वाकई बेहतर है? देखें VIDEO

Harley-Davidson ने भारत में अपनी 440 सीरीज की नई फ्लैगशिप बाइक X440T को पेश कर दिया है. आइए देखते हैं इसका फुल वीडियो रिव्यू और जानते हैं इसके इस एडिशन में क्या है नया और क्या मिले हैं नए अपडेट्स.

Harley-Davidson X440T review
---विज्ञापन---

Harley-Davidson X440T Review: Harley-Davidson ने भारत में अपनी 440 सीरीज की नई फ्लैगशिप बाइक X440T को पेश कर दिया है. यह मोटरसाइकिल चार रंगों विविड ब्लैक, पर्ल व्हाइट, पर्ल रेड और पर्ल ब्लू में उपलब्ध है. X440T में स्टैंडर्ड X440 के मुकाबले कई अहम बदलाव किए गए हैं, खासकर डिजाइन और फीचर्स के मामले में, जिससे यह पहले से ज्यादा आकर्षक विकल्प बनकर सामने आती है. 

Harley-Davidson ने इस बाइक में कई जरूरी अपग्रेड्स दिए हैं. सबसे बड़ा बदलाव इसके टेल सेक्शन में किया गया है, जिसे पहले कई राइडर्स असंतुलित मानते थे. नई डिजाइन के साथ अब टेल सेक्शन बाइक के बाकी हिस्सों के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से मेल खाता है. X440T की कीमत 2.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो स्टैंडर्ड वर्जन से करीब 25 हजार रुपये ज्यादा है. इसके अलावा कंपनी ने अब बाइक के कंसोल से SOS बटन को भी हटा दिया है.

---विज्ञापन---

रिव्यू के दौरान हमने पाया कि बाइक काफी रिफाइंड है और इसका आक्रामक एग्जॉस्ट नोट राइडर को ज्यादा स्पीड में चलाने के लिए प्रेरित करता है. नई X440T में अब राइड-बाय-वायर, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल रियर ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही बाइक में रोड और रेन दो राइड मोड भी मिलते हैं.

इस सेगमेंट में पहली बार मिलने वाला फीचर है पैनिक ब्रेकिंग सिस्टम, जो तेज ब्रेक लगाने पर सभी इंडिकेटर्स को ऑटोमैटिक फ्लैश करता है, ताकि पीछे चल रहे वाहनों को सतर्क किया जा सके.

---विज्ञापन---

इंजन और मैकेनिकल सेटअप की बात करें तो Harley-Davidson X440T में वही पुराना सेटअप बरकरार रखा गया है. इसमें 440cc का एयर/ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. कुल मिलाकर, नए फीचर्स और बेहतर डिजाइन के साथ X440T पहले से ज्यादा दमदार पैकेज बनकर सामने आई है.

First published on: Dec 16, 2025 02:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola