हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Review: 69,900 रुपये में Apple लैपटॉप! MacBook Neo खरीदे या छोड़ दें?

70,000 से कम में Apple का नया Apple MacBook Neo लॉन्च होते ही चर्चा में है. प्रीमियम लुक, दमदार बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ यह सस्ता MacBook लोगों को आकर्षित कर रहा है. क्या यह सच में बेस्ट डील है या सिर्फ Apple का बजट एक्सपेरिमेंट?

विज्ञापन
Macbook Neo Review

Apple MacBook Neo Review: Apple MacBook Neo भारत में एक नया किफायती मैकबुक चर्चा में है, जिसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये बताई जा रही है. प्रीमियम डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत है एलुमिनियम बॉडी, स्लिम प्रोफाइल और फ्रेश कलर ऑप्शन इसे महंगे MacBook जैसा लुक देते हैं.

इसमें 13-इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलती है, जो 500 निट्स ब्राइटनेस और 1 बिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ आती है. हालांकि, इसमें P3 कलर और True Tone जैसे एडवांस फीचर्स नहीं हैं. परफॉर्मेंस के लिए इसमें M सीरीज की बजाय A18 Pro चिप दी गई है, जिससे ब्राउजिंग, ऑफिस वर्क और हल्की एडिटिंग स्मूद रहती है.

बैटरी लाइफ इसकी मजबूत है और एक बार चार्ज करने पर 13-16 घंटे तक चल सकती है. लेकिन बेस मॉडल में बैकलिट कीबोर्ड और टच ID का न होना थोड़ा निराश करता है. साथ ही, पोर्ट्स भी लिमिटेड हैं और Thunderbolt सपोर्ट नहीं मिलता.

विज्ञापन

कुल मिलाकर, यह लैपटॉप पावर यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स और नॉर्मल यूजर्स के लिए बनाया गया है. अगर आप सिंपल, प्रीमियम और लॉन्ग बैटरी वाला MacBook चाहते हैं, तो यह एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन हो सकता है. इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola