Waqf Bill Kolkata Muslim Protest

वक्फ बिल के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों मुसलमान

देश में वक्फ बिल पर जमकर सियासत देखने को मिल रही है। विपक्ष और मुस्लिम संगठन मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। कोलकाता में आज वक्फ बिल को लेकर हजारों मुस्लिमों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

वक्फ बिल पर आज राज्यसभा में चर्चा चल रही है। पक्ष और विपक्ष के सदस्य इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं। इस बीच देशभर में इस बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ उनकी ही पार्टी के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं दूसरी ओर कुछ मुस्लिम संगठन भी इस बिल को लेकर विरोध कर रहे हैं। कोलकाता में आज मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों ने इस बिल को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वक्फ बिल को सरकार को वापस लेना चाहिए। हम लोग इस बिल को नहीं मानेंगे। दिल्ली में पीएम मोदी मुस्लिमों के लिए ठीक नहीं कर रहे हैं। हमारी मांगें पूरी की जाए। एक युवा प्रदर्शनकारी ने कहा कि पीएम मोदी का एक ही मकसद है कि हमें परेशान करना। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं प्रदर्शनकारियों की क्या मांगें हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ