Bihar CM Nitish Kumar

Video: वक्फ का समर्थन क्या नीतीश को पड़ेगा भारी? JDU से किनारा करेंगे बिहार के मुसलमान!

वक्फ बिल 2024 पास होने के बाद बिहार की सियासत में भी भूचाल आ गया है। JDU ने बिल को समर्थन दिया, जिसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिल सकता है। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लेकर पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। बिहार भी इससे परे नहीं है। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में विपक्ष भी वक्फ बिल के मद्दे पर बिहार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। मगर सवाल यह है कि वक्फ बिल का आगामी चुनाव पर क्या असर होगा? क्या वक्फ बिल को समर्थन देना JDU को भारी पड़ेगा? क्या JDU को चुनाव में मुसलमानों की नाराजगी उठानी पड़ सकती है?

विज्ञापन

2020 में बदले आंकड़े

न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन की मानें तो नीतीश कुमार की छवि हमेशा से एक सेक्यूलर नेता की रही है। बिहार की सियासत में एंट्री करने से लेकर लालू यादव के साथ सरकार बनाने, केंद्रीय मंत्री बनने और बीजेपी के साथ गठबंधन में आने के बावजूद उनकी सेक्यूलर नेता वाली छवि पर असर नहीं पड़ा। 2015 तक ठीक-ठाक संख्या में नीतीश की पार्टी से मुस्लिम विधायकों ने जीत हासिल की। हालांकि 2020 में JDU ने 11 सीटों पर मुस्लिमों को टिकट दिया और सभी सीटें हार गए। वहीं बिहार के कुछ मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM के 5 विधायकों ने जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन

बिहार की मुस्लिम बहुल सीटें

आगामी चुनाव की बात करें तो बिहार की 47 सीटों पर मुस्लिमों का प्रभाव है। 18 सीटों पर मुस्लिम आबादी 30-60 फीसदी तक है। वर्तमान में वक्फ बिल को लेकर देश में जिस तरह सियासत गर्म है, उन परिस्थितियों में मुसलमान एक तरफ जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखें पूरा विश्लेषण…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ