बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इसे लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान इफ्तार पार्टी के जरिए मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश में लगे हैं। हालांकि दूसरी तरफ वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर देश के मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखी जा सकती है। अब सवाल यह है कि वक्फ बोर्ड बिल की नाराजगी बिहार चुनाव में NDA पर कितनी भारी पड़ सकती है?
JPC ने सौंपी थी रिपोर्ट
न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन के अनुसार देश के मुस्लिम समुदायों के लिए वक्फ बिल एक अहम मुद्दा है। जब यह पेश किया गया तभी मुस्लिम संगठनों ने इस पर ऐतराज जताया था। सारे दलों की सहमति के आधार पर सरकार ने इसे JPC को भेजने का फैसला किया। सभी से बातचीत करने के बाद 13 फरवरी को इस बिल को पेश किया गया।
JDU का समर्थन जरूरी
राजीव रंजन के अनुसार JPC ने दावा किया है कि सभी की राय को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की गई। मगर मुस्लिम संगठनों का कहना है कि उनकी 44 मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया है। बिहार की बात करें तो JDU के समर्थन के बिना केंद्र सरकार के लिए यह बिल पास करवाना मुश्किल हो सकता है। हालांकि इसका सीधा असर बिहार के चुनाव पर पड़ सकता है। पूरा विश्लेषण देखें इस वीडियो में…
संबंधित खबरें
यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
6 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
16 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
17 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
18 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines