waqf board

Video: वक्फ बिल 2024 मुसलमानों के लिए फायदे या घाटे का सौदा? वीडियो में समझें पूरा माजरा

वक्फ बिल 2024 को लेकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। आम जनता भी इसके असर से दूर नहीं है। तो आइए जानते हैं कि वक्फ बिल 2024 मुसलमानों के लिए फायदे या घाटे का सौदा साबित होगा?

वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर संसद से सड़क तक बहस छिड़ी है। हर कोई बिल के फायदे और नुकसान गिनाने में लगा है। ऐसे में सवाल यह है कि वक्फ संशोधन विधेयक 2024 मुसलमानों के लिए फायदेमंद होगा या घाटे का सौदा साबित होगा। क्या यह फैसला वाकई मुसलमानों के हक में है या इस बिल के लिए पक्ष और विपक्ष अपनी राजनीति रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार संजीव त्रिवेदी के अनुसार सभी वक्फ बिल को अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। मुसलमानों के लिए फायदे और घाटे की बात करें तो 6-9 जैसा हाल है। विपक्ष बिल की कमियां गिनाने में जुटा है तो सत्तापक्ष का कहना है कि इस बिल से गरीब मुसलमान का भला होगा। जहां अभी तक वक्फ की संपत्ति सिर्फ कुछ बड़े वर्गों के पास थी, अब हर वर्ग का मुसलमान इससे जुड़ सकेगा। वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ