waqf Bill

Video: संसद में कैसे पास होगा वक्फ बिल? वक्फ बोर्ड में होंगे 4 बड़े बदलाव

वक्फ बिल संशोधन विधेयक को लेकर संसद में आज हंगामा देखने को मिला। कल यह बिल लोकसभा में पेश हो सकता है। तो आइए जानते हैं इसे पास करवाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में क्या प्रक्रिया फॉलो करनी होगी?

बजट सत्र के दूसरे हिस्से में वक्फ बिल संशोधन विधेयक को लेकर हंगामा मचा हुआ है। खबरों की मानें तो कल यानी 2 अप्रैल को यह बिल लोकसभा में पेश किया जा सकता है। वहीं केंद्र सरकार 3 अप्रैल को इसे राज्यसभा में पेश करने की तैयारी में है। हालांकि वक्फ बिल के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट हो चुका है। तो आइए जानते हैं कि विपक्ष के बिना क्या इस बिल को पास करवाया जा सकता है?

विज्ञापन

लोकसभा का गणित

बता दें कि 18वीं लोकसभा में कुल 542 सांसद है। इनमें 240 सांसदों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं NDA के सभी गुटों को ले लें तो सत्तापक्ष के पास कुल 293 विधायक हैं। वहीं वक्फ बिल को पास करने के लिए 273 से अधिक सांसदों की सहमति जरूरी है। ऐसे में अगर NDA के सभी सहयोगी दल साथ देंगे, तो लोकसभा में यह बिल पास किया जा सकता है।

विज्ञापन

राज्यसभा का गणित

राज्यसभा में कुल सदस्यों की गिनती 236 है। इनमें बीजेपी के पास 98 सांसद हैं और बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA के पास 115 सदस्य हैं। 6 मनोनीत सदस्यों के समर्थन के बाद यह संख्या 121 पहुंच सकती है। वहीं राज्यसभा में वक्फ बिल पास करवाने के लिए 119 मतों की जरूरत होगी।

वक्फ बिल को लेकर लेकसभा और राज्यसभा का पूरा गणित समझने के साथ-साथ 4 बड़े बदलाव देखें इस वीडियो में…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ