Horoscope 2026: कन्या राशि में इस समय नीच का शुक्र गोचर कर रहा है. शुक्र आपके धन भाव का स्वामी है. धन भाव के स्वामी के नीच का होने के कारण पैसों के मामले में परेशान रहना पड़ेगा. पैसे से जुड़े किसी मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा. आप लोगों के व्यवहार बिगड़ सकता है. करियर भी बर्बाद हो सकता है. बिना योजना के काम करने से नुकसान हो सकता है. विरोधियों को हल्के में लेने की गलती ना करें. कर्ज-मर्ज और शत्रु इन तीन चीजों को जो हल्का मान लेने से जीवन मुश्किलों में पड़ सकता है.
पैसों को लेकर रहे सावधान
कन्या राशि वालों को कारोबार में बड़ा निवेश करने से बचना होगा. कारोबार का विस्तार करने में जल्दबाजी न करें. आपको पुरानी गलतियों से सीखने की जरूरत है. काम को बेहतर करने की कोशिश करें. उतार-चढ़ाव के समय भावुक होकर फैसला न लें. अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो बहुत ही सोच-समझकर और विशेषज्ञ की सलाह पर निवेश करें. अनावश्यक खरीददारी पर खर्च करने से बचें. लोन या कोई कर्ज है, तो उसे चुकाने की पूरी कोशिश करें. इस समय आपके ऊपर गुस्सा और चिड़चिड़ापन भारी हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Guru Gochar Rashifal: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे गुरु, मेष समेत इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ
कन्या राशि वालों के लिए उपाय
आप लोगों को जीवन आसान करने के लिए कई उपायों को करना चाहिए. आप सुबह शाम प्रसन्न मुद्रा में राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें. आप “राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सह्स्रनाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने॥” इस मंज्ञ का जाप करें. शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करें. आप कन्या राशि वालों के राशिफल के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
World Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
14 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
17 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
2 days agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines