
उसका जाने का समय आ गया...', रोहित शर्मा के संन्यास पर बोला पूर्व दिग्गज खिलाड़ी
IPL 2025: रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिटमैन का जाने का टाइम आ गया है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
IPL 2025: आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अब तक खेले गए 6 मैच में हिटमैन एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। चारों तरफ से रोहित के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। अब रोहित के संन्यास पर पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर आप रोहित के पिछले 10 सालों के आईपीएल नंबरों को देखें तो उन्होंने केवल 1 बार सीजन में 400 से अधिक रन बनाए हैं। वह ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो सोचता है कि उसे सीजन में 500 या 700 रन बनाने की जरूरत है। अब रोहित का जाने का समय आ गया है और रिटायर होने से पहले आप प्रशंसकों को याद रखने के लिए कुछ देना चाहेंगे।
रोहित को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि वह 10 गेंदें एक्स्ट्रा लें और तय कर लें कि वह एक पारी में पुल शॉट नहीं खेलेंगे। रोहित को समझाने के लिए कोई तो होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: