Legends Reaction on Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. विलियमसन ने 2010 में कीवी टीम के लिए डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने लगभग हर प्रारूप में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया. विलियमसन पिछले कुछ सालों से चोट से परेशान थे और वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट भी कम खेल रहे थे. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ही विलियमसन ने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी.
---विज्ञापन---
विलियमसन के रिटायरमेंट पर क्या बोले भारतीय दिग्गज?
केन विलियमसन के अचानक संन्यास लेने पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की प्रतिक्रिया सामने आई. वो केन के करीबी दोस्त हैं और उन्होंने कीवी बल्लेबाज की जमकर तारीफ की. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी विलियमसन की तारीफों के कसीदे पढ़े और उन्हें युवाओं के लिए एक रोल मॉडल बताया. टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के इस दिग्गज की बल्लेबाजी की खूब तारीफ की.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल! स्टार खिलाड़ी के साथ पुलिस ने की मारपीट, भड़के BCB ने की सख्त कार्रवाई की मांग
---विज्ञापन---