---विज्ञापन---

Video: दुनिया के सबसे महंगे शहर में होगा Anant-Radhika का रिसेप्शन, Virat-Anushka होंगे शामिल?

Anant Ambani Radhika Merchant Reception: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का वेडिंग रिसेप्शन होने वाला है। कहा जा रहा है कि मुंबई के बाद अगला जश्न लंदन में होगा। लंदन में कहां अब अंबानी परिवार सेलिब्रेशन करने वाला है उसका खुलासा हो गया है। साथ ही क्या विराट और उनकी वाइफ इसमें शामिल होंगे इसे लेकर भी जानकारी मिली है।

Anant Ambani Radhika Merchant Reception
---विज्ञापन---

Anant Ambani Radhika Merchant Reception: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न अगर आपको लग रहा है कि खत्म हो चुका है तो आप गलत हैं। जामनगर, इटली और मुंबई के बाद अब इस न्यूली मैरिड कपल की शादी का जश्न और भी लम्बा चलने वाला है। अब देश के सबसे महंगे शहर यानी लंदन में अंबानी खानदान ने अनंत-राधिका का वेडिंग रिसेप्शन प्लान किया है। थकान खत्म होने के बाद अंबानी परिवार अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मुंबई से लंदन के लिए निकल सकते हैं।

कहा जा रहा है कि लंदन में 330 एकड़ की जमीन पर फैली प्रॉपर्टी में ये खास जश्न रखा जाएगा। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 552 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं ये फंक्शन्स 4 से 5 दिन तक चलेंगे जहां इंटरनेशनल क्लाइंट्स और फ्रेंड्स को इन्वाइट किया जाएगा। साथ ही बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स भी इस रिसेप्शन में शामिल होंगे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी अनंत और राधिका के लंदन में होने वाले रिसेप्शन का हिस्सा बन सकते हैं। दरअसल, ये दोनों अभी लंदन में ही रह रहे हैं ऐसे में हो सकता है कि ये भी इस ग्रैंड इवेंट में शामिल हों। हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 16, 2024 06:15 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola