हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: ‘साध्वी’ बनते ही वायरल हर्षा रिछारिया की सच्चाई, NEWS 24 के इंटरव्यू में सामने आई

Viral Sadhvi Harsha Richariya: महाकुंभ 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चित हुईं ‘वायरल साध्वी’ हर्षा रिछारिया ने न्यूज 24 से बातचीत में खुद को साध्वी मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की सच्चाई समझाने और साझा करने के लिए वे पिछले डेढ़ साल से काम कर रही हैं।

विज्ञापन

Watch Video: महाकुंभ 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर अचानक से चर्चा में आई ‘वायरल साध्वी’ यानी हर्षा रिछारिया ने न्यूज 24 से बात की है। बातचीत के दौरान उन्होंने कई खास सवालों का जवाब दिया है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में हर्षा काफी चर्चा में रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनके फॉलोवर्स बढ़े हैं, तो हर्षा ने कहा कि जो लोग मुझसे जुड़े हैं, वे सनातन धर्म के बारे में सीखना, समझना और महसूस करना चाहते हैं। पिछले डेढ़ साल से मैं इसी पर काम कर रही हूं।

जब हर्षा से पूछा गया कि आपको साध्वी कहा जा रहा है, इसके पीछे क्या तथ्य है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे जो साध्वी का टाइटल दिया गया है, वो नहीं देना चाहिए, क्योंकि मैं कोई साध्वी नहीं हूं। आगे उन्होंने कहा कि साध्वी बनना या उस पद तक पहुंचना, एक बहुत कठोर तपस्या है। इसके लिए कुछ संस्कार होते हैं, रिचुअल होते हैं और मेरा अभी कुछ भी नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, मेरा नाम भी अभी नहीं बदला गया है। पूरी सच्चाई जानने के लिए देखें वीडियो …

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola