Vinesh Phogat Paris Olympic 2024 Latest Update: पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के साथ जो कुछ हुआ उससे कोई अंजान नहीं है। रेसलिंग का सेमीफाइनल जीतने के बाद विनेश फाइनल खेलने से पहले ही बाहर हो गईं। विनेश का 100 ग्राम वजन उनकी सालों पुरानी मेहनत पर भारी पड़ गया। पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालीफाई होने के बाद लोगों के मन में हजारों सवाल उठने लगे। एक सवाल सबके मन में गोते लगा रहा था कि आखिर विनेश का वजन कैसे बढ़ा? इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं अब कई लोगों ने विनेश के डॉक्टर पर उंगली उठाना शुरू कर दिया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी विनेश की मेडिकल टीम पर सवाल खड़े किए हैं।
पेरिस ओलंपिक में डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला विनेश के डॉक्टर नियुक्त किए गए थे। डॉक्टर दिनशॉ पर सवाल खड़े करते हुए कई लोगों का कहना है कि उन्होंने विनेश की डाइट का ख्याल नहीं रखा, जिसके कारण विनेश का वजन इतना बढ़ गया। हालांकि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है? IOA की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने ये मामला साफ किया है। उनका कहना है कि खिलाड़ी की डाइट की जिम्मेदारी खुद उस खिलाड़ी और उसके कोच की होती है ना कि डॉक्टर की। रही बात डॉक्टर दिन शॉ की तो वो ऋषभ पंत समेत कई स्टार क्रिकेटर्स का इलाज कर चुके हैं। पूरी खबर जानने के लिए देखें ये वीडियो…
संबंधित खबरें
सावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
3 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
4 hrs agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
7 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
14 hrs agoबचपन में बिछड़ा पिंटू, अब्दुल जब्बार बनकर लौटा घर, कैसे हुई पहचान?
1 day agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
1 day agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
1 day agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
2 days agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
3 days agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines