vikas divyakirti

Vikas Divyakirti की अनसुनी कहानी, 12वीं फेल, मंत्रालय की नौकरी ठुकराई और अपार संपत्ति...

Vikas Divyakirti ने स्पोंडिलोसिस की शिकायत होने के बाद साल 1999 में दिल्ली के मुखर्जी नगर में दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर की स्थापना की और नौकरी छोड़ दी थी।

Vikas Divyakirti story in hindi: ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे के बाद एक नाम पर काफी चर्चा है वह है विकास दिव्यकीर्ति. दृष्टि आईएएस के डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति से लोग इस मामले में छात्रों की आवाज उठाने की मांग कर रहे हैं। बता दें राजेंद्र नगर हादसे में तीन छात्रों की मौत हुई है, जिसके बाद दिल्ली नगर निगम ने विकास दिव्यकीर्ति के मुखर्जी नगर के कोचिंग समेत अन्य कुल 13 कोचिंग सेंटरों को सील किया है।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय में थी पहली नौकरी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाल छात्रों में विकास दिव्यकीर्ति अपनी अलग ही पहचान रखते हैं। अक्सर सोशल मीडिया में छाए रहने वाले विकास की पहली नौकरी गृह मंत्रालय में थी। जानकारी के अनुसार उन्होंने साल 1996 में यूपीएससी में AIR 384 हासिल की थी और गृह मंत्रालय में उनकी पोस्टिंग हुई। लेकिन नौकरी से ज्यादा उनकी रुचि पढ़ने और पढ़ाने के काम में थी।

विज्ञापन

कब और क्यों की थी दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर की शुरुआत?

बताया जाता है कि स्पोंडिलोसिस की शिकायत होने के बाद साल 1999 में उन्होंने दिल्ली के मुखर्जी नगर में दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर की स्थापना की और नौकरी छोड़ दी। जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर, 1973 को हरियाणा उनका जन्म हुआ था। विकास दिव्यकीर्ति के पिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य के प्रोफेसर थे। उनकी मां भिवानी में एक पीजीटी शिक्षिका थीं। विकास के एक भाई अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और दूसरा सीबीआई में डीआईजी है।

अगर शिक्षक न होता तो राजनेता बनता

विकास दिव्यकीर्ति ने भिवानी के सरस्वती शिशु मंदिर से स्कूल की पढ़ाई की है। दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज से उन्होंने ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है। जानकारी के अनुसार वह पीएचडी है और उनका यूपीएससी की कोचिंग सेंटर चलाते हैं। हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि ‘अगर मैं यूपीएससी में न आता तो शायद मैं कहीं का विधायक या पार्षद जैसा कुछ होता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ