हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राहुल गांधी और CM योगी कब तक बनेंगे प्रधानमंत्री? इंटरव्यू में विकास दिव्यकीर्ति ने की भविष्यवाणी

Vikas Divyakirti on NEET Exam: विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि जो देश 97 करोड़ वोटर्स का इलेक्शन करवा सकता है, वह 23 लाख छात्रों का एग्जाम नहीं करवा पा रहा है।

विज्ञापन
नेता विपक्ष राहुल गांधी

Vikas Divyakirti on Rahul Gandhi: जाने माने शिक्षक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विकास दिव्यकीर्ति ने एक इंटरव्यू में कहा है कि 10-15 साल बाद देश राहुल गांधी और योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की उम्र अभी कम है और योगी आदित्यनाथ के पास भी समय है। विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि मुझे राहुल गांधी से बहुत उम्मीद है। नीट एग्जाम के बारे में विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि जो देश 97 करोड़ वोटर्स का इलेक्शन करवा सकता है, वह 23 लाख छात्रों का एग्जाम नहीं करवा पा रहा है।

ये भी पढ़ेंः योगी सरकार के नेम प्लेट फैसले का जमीनी असर, ‘गैर सनातनियों से खरीदना अपवित्र…’ कांवड़िये नाराज

पूजा खेड़कर मामले पर दिव्यकीर्ति ने कहा कि पूरा मामला आरक्षित बनाम गैर आरक्षित का बना दिया गया है। ये बात सही है कि हमारे आरक्षण सिस्टम में कई सारी खामियां हैं। मैं उस पर सवाल नहीं उठा रहा हूं। जहां तक सरकार की नीयत का सवाल है तो मुझे नहीं पता कि ये लोग कैसे काम करते हैं। मैं हंसी-मजाक में बच्चों को समझाता हूं कि हमारी सरकार बहुत क्यूट है। सरकार इतनी क्यूट है कि लोग सरकारी नीतियों का मजाक बनाकर चल रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola