Vinesh Phogat Latest News Update: पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने से लेकर अयोग्य करार देने तक विनेश फोगाट लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल की लड़ाई लड़ रहीं विनेश के संघर्ष की कहानी बिल्कुल आसान नहीं थी। 9 साल की उम्र में विनेश के सिर से पिता का साया उठ गया था। विनेश की मां 32 साल की उम्र में विधवा हो गईं। इस दौरान विनेश के ताऊ महावीर सिंह फोगाट ने उनका हाथ थामा। गीता और बबीता के साथ विनेश ने भी कुश्ती के दांव पेंच सीखे और अखाड़े को ही अपना करियर बना लिया।
विनेश का सपना ओलंपिक में मेडल जीतने का था। रियो ओलंपिक और टोक्यो ओलंपिक में विनेश का ये सपना पूरा नहीं हुआ। टोक्यो ओलंपिक में मिली हार के बाद विनेश पूरी तरह से टूट गई थीं। रेसलिंग फेडरेशन ने उन्हें खोटा सिक्का तक कह दिया। विनेश ने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी। डिप्रेशन से जूझ रही विनेश को डॉक्टर ने कुश्ती से दूर रहने की सलाह दी। दरअसल 2018 में विनेश के सिर में चोट आई थी। डिप्रेशन का शिकार होने के बाद विनेश की चोट उभरने लगी। डॉक्टर ने उन्हें रेसलिंग छोड़ने के लिए कहा लेकिन विनेश ने पेरिस ओलंपिक में दावा ठोंक दिया। विनेश रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनी। मगर किस्मत के हाथों फिर से हार गईं और गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा नहीं कर सकीं। विनेश की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। विनेश की अनसुनी कहानी देखें इस वीडियो में…
संबंधित खबरें
पितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
5 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
22 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 day agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
1 day agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 day agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
2 days agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 days agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines