Video: यूपी की 10 सीटों पर उपचुनाव में किसकी जीत? राजनीतिक विश्लेषक से समझिए

Uttar Pradesh Assembly Election 2024: उत्तर प्रदेश में जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। यूपी की 10 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा से पहले सूबे में सियासी घमासान मच गया है। आइए राजनीतिक विश्लेषकों से समझते हैं कि इस चुनाव में आखिर कौन बाजी मारने वाला है?

Mayawati, Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav

Uttar Pradesh Assembly Election 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग किसी भी समय उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर सकता है। चुनाव की तारीखों पर बेशक सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन यूपी का सियासी पारा आसमान छूने लगा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव समेत समूचे विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं, तो विपक्ष भी पलटवार करने में किसी से पीछे नहीं है। यूपी के इस सियासी घमासान पर सभी की नजरें टिकी हैं। मगर सवाल एक ही है कि उपचुनाव में यूपी का सियासी रण पर आखिर किसका कब्जा होगा?

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की फेहरिस्त में कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर, मीरापुर, गाजियाबाद, मझावां, खैर, फूलपुर, कुंदरकी और सीसामऊ सीट का नाम शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद इन सीटों पर जीत हासिल करना बीजेपी के लिए साख का सवाल बन गया है, तो जीत को लेकर विपक्ष का कॉन्फीडेंस भी डबल हो गया है। ऐसे यूपी उपचुनाव में आखिर किसकी जीत होगी? देखिए यह वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ