हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: एडिलेड में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित, एक ने तो बल्लेबाजी से जीता सबका दिल

IND vs AUS: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

विज्ञापन

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की है। पर्थ टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिर्फ ढाई दिन में ही हरा दिया। पिंक बॉल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस टेस्ट मैच की पहली गेंद से ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर अपनी पकड़ बना ली थी। भले ही इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इसके बाद भी तीन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

इस लिस्ट में पहला नाम जसप्रीत बुमराह का है। पर्थ टेस्ट मैच की फॉर्म को जसप्रीत बुमराह को एडिलेड में भी जारी रखा। उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट लिए थे। दूसरा नाम है मोहम्मद सिराज। एडिलेड टेस्ट मैच में सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने भी 4 विकेट लिए। इस लिस्ट में आखिरी नाम नितीश कुमार रेड्डी का है। नितीश कुमार रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने इस टेस्ट मैच की दोनों पारी में 42-42 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 1 विकेट भी लिया है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें