हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: साउथ अफ्रीका के इन 4 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा बचकर, अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश इस सीरीज में जीत हासिल करने की होगी।

विज्ञापन

IND vs SA: न्यूजीलैंड के बाद टीम इंडिया को अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को भी टी20 सीरीज में हराया था। ऐसे में अब उनकी कोशिश इस सीरीज में भी जीत की लय बरकरार रखने की होगी। हालांकि टीम इंडिया के लिए ये सीरीज आसानी नहीं होने वाली है। साउथ अफ्रीका के 4 खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम डेविड मिलर का है। डेविड मिलर टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। इसके अलावा कप्तान एडेन मारक्रम भी टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इसके अलावा क्लासेन का टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद शानदार है। वो स्पिनर्स को खेलने में माहिर हैं। इस लिस्ट में आखिरी नाम है ट्रिस्टन स्टब्स का। ट्रिस्टन स्टब्स ने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शतक बनाया था। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola