हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: बांग्लादेश के नाम पहला संदेश, कहां हैं शेख हसीना; क्यों छोड़ा देश?

Sheikh Hasina Message for Bangladesh: बांग्लादेश हिंसा के बाद शेख हसीना भारत में हैं। शेख हसीना के देश छोड़ने के बावजूद बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में शेख हसीना ने पहली बार अपने देश की आवाम के लिए पैगाम भेजा है।

विज्ञापन

Sheikh Hasina Message for Bangladesh: बांग्लादेश के पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भारत आईं शेख हसीना ने पहली बार अपने देश की आवाम को संदेश भेजा है। शेख हसीना ने बांग्लादेश में हुई हिंसा और तख्तापलट की वजह अमेरिका को बताया है। शेख हसीना का कहना है कि अमेरिका ने उनसे सेंट मार्टेन द्वीप मांगा था। अमेरिका बांग्लादेश के इस द्वीप को सैन्य बेस में तब्दील करना चाहता था। मगर शेख हसीना ने अमेरिका को ये द्वीप देने से इनकार कर दिया। इसके कारण अमेरिका ने बांग्लांदेश में हिंसा को जन्म दे दिया।

शेख हसीना के अनुसार अमेरिकी राजनयिक चीन के खिलाफ पहल करने के लिए शेख हसीना पर दबाव डाल रहे थे। हसीना की पार्टी के एक नेता ने बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत पीटर हास पर विरोधी पार्टी BNP को समर्थन देने का आरोप लगाया है। शेख हसीना का कहना है कि मैंने इस्तीफा दे दिया ताकि मुझे लाशों का जुलूस ना देखना पड़े। वो छात्रों की लाशों पर सत्ता में आना चाहते हैं। अगर मैं देश में रहती तो और भी ज्यादा जानें जातीं। शेख हसीना ने बांग्लादेश की जनता को क्या संदेश दिया? देखिए इस वीडियो में…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें