हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: वेस्टइंडीज के खिलाफ साजिद खान का बड़ा कारनामा, बनाई इस खास लिस्ट में जगह

PAK vs WI: पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को हरा दिया। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन

PAK vs WI: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में 127 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले में स्पिनर्स का दबदबा देखें को मिला। इस मैच में 20 विकेट स्पिनर्स ने ही लिए। वहीं, पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान ने विंडीज टीम की दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल करने के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

उन्होंने अपने 11वें टेस्ट मैच में ही 50 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ वो इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पाकिस्तानी टीम के संयुक्त रूप से सबसे तेज तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पहला नाम पाकिस्तानी टीम के पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज यासिर शाह का है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट सिर्फ 9 मुकाबलों में ही पूरे कर लिए थे। साजिद के अलावा पाकिस्तान के लिए 11 टेस्ट मैच में खान मोहम्मद, अब्दुर रहमान और सईद अजमल ने भी 11 टेस्ट मैचों में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए थे। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola