हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रोहित, ये 4 खिलाड़ी हैं कप्तानी के दावेदार

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर आई है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित पहले या दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।

विज्ञापन

IND vs AUS: टीम इंडिया को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। टीम इंडिया के लिए ये दौरा काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। टीम इंडिया ने पिछली दोनों बार ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की है। ऐसे में टीम इडिया की कोशिश इस बार भी सीरीज जीतने की होगी। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले या दूसरे मैच से बाहर हो सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई के सूत्र में पीटीआई को बताया है कि अभी तक कुछ साफ नहीं है।

ऐसे में अगर रोहित शर्मा बाहर होते हैं तो टीम मैनेजमेंट को नए कप्तान का चयन करना पड़ेगा। इस रेस में अब चार खिलाड़ी है। टीम मैनेजमेंट गिल को भी कप्तान बना सकता है। गिल को फ्यूचर के कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है। गौतम गंभीर जसप्रीत बुमराह पर भी भरोसा जता सकते हैं। बुमराह एक मैच में टीम इंडिया की कप्तानी भी कर चुके हैं। इसके अलावा गंभीर केएल राहुल को भी कप्तान बना सकते हैं। वो भी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola