हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: अब कैसे नहीं मिलेगी टीम इंडिया में जगह? दो शतक लगाकर इस खिलाड़ी ने पेश किया दावा

Ishan Kishan: ईशान किशन ने एक बार से अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में शतक लगाया है। इससे पहले वो बुची बाबू टूर्नामेंट में भी शतक बनाया था।

विज्ञापन

Duleep Trophy 2024: टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे ईशान किशन ने एक बार फिर से अपनी वापसी का दावा पेश कर दिया है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में इंडिया बी के खिलाफ शानदार शतक बनाया। उन्होंने 88.1 की स्‍ट्राइक रेट से 126 गेंदों पर 111 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 14 चौके और 3 छक्‍के भी लगाए। बता दें कि हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था। इस टेस्ट मैच के लिए ईशान किशन का चयन नहीं था। वहीं अब ईशान ने अपने प्रदर्शन से सिलेक्‍टर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

इससे पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में भी ईशान किशन खेलते हुए नजर आए थे। इस दौरान वो झारखंड की टीम के कप्तान थे। उन्होंने बुची बाबू टूर्नामेंट के पहले मैच में 114 रन बनाए था। उन्होंने अपनी इस दौरान 5 चौके और 10 छक्के मारे थे। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 106 का था। ऐसे में अगर बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो दूसरे टेस्ट मैच में उनकी जगह पर ईशान को मौका मिल सकता है। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola