Video: क्या मुंबई इंडियंस से अलग हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव? सामने आई बड़ी अपडेट
Author: Ashutosh Singh
Oct 14, 2024 11:17 PM IST
This browser does not support iframes.
Mumbai Indians: आईपीएल 2025 को लेकर मुंबई इंडियंस अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल के 18वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है। नए नियमों के अनुसार टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इसके अलावा एक खिलाड़ी पर RTM यूज कर सकती हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल ऑक्शन से पहले सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से अलग हो जाएंगे।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव कप्तानी करना चाहते हैं। वहीं, टीम ने आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और उन्हें ही टीम का कप्तान बनाया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम अभी कप्तानी में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोलकाता नाइट राइडर्स सूर्यकुमार यादव को खरीदने की तैयारी कर रही है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस से अलग हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो: