हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: Normalisation System क्या? जिसके लिए यूपी-बिहार में छात्रों ने काटा बवाल

Normalisation System and BPSC Students Protest: 13 दिसंबर को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा होगी। हालांकि परीक्षा से पहले कई छात्रों ने राजधानी पटना में बवाल काटना शुरू कर दिया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है?

विज्ञापन

What is Normalisation System: उत्तर प्रदेश के बाद नॉर्मेलाइजेशन सिस्टम लागू करने का विवाद अब बिहार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के छात्र भी सड़कों पर बवाल काट रहे हैं। कल यानी शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में हजारों की संख्या में छात्रों का जमावड़ा लगा। सभी छात्र नॉर्मेलाइजेशन को लेकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। तो आइए जानते हैं कि नॉर्मेलाइजेशन आखिर क्या है?

पटना में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि वन शिफ्ट वन एग्जाम होना चाहिए। छात्रों को उम्मीद थी कि आगामी 13 दिसंबर को होने वाले एग्जाम में नॉर्मेलाइजेशन लागू होना चाहिए, लेकिन BPSC ने इसे अफवाह करार दिया है। इससे छात्रों का गुस्सा और भी ज्यादा भड़क गया है। बता दें कि नॉर्मेलाइजेशन दो या दो से अधिक पालियों में होने वाली परीक्षा पर लागू किया जाता है। नॉर्मेलाइजेशन सिस्टम के बारे में जानने के लिए देखें यह वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें