BeFunky-collage - 2025-01-23T213058.224

Video: अंपायर के फैसले पर भड़कना पड़ा इस खिलाड़ी को भारी, BCCI ने लगाया एक मैच का प्रतिबंध

Ranji Trophy: महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने को एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है। सर्विसेज के खिलाफ अंपायर के फैसले पर उन्होंने आपत्ति जताई थी।

Ankit Bawne: महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने को अंपायर के फैसले पर असहमित जताने पर एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह घटना पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र के ग्रुप ए मैच के दौरान एमसीए मैदान पर हुई थी, जो कि व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सर्विसेज के खिलाफ था। अमित शुक्ला की गेंद पर सर्विसेज के शुभम रोहिल्ला ने स्लिप में बावने को कैच किया था, लेकिन अंपायर के फैसले से वह नाखुश थे क्योंकि उन्हें लगा कि यह आउट नहीं था। उन्होंने लगभग 15 मिनट तक मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया था क्योंकि डीआरएस की अनुपलब्धता के कारण फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती थी। मैच रेफरी अमित शर्मा और महाराष्ट्र के कोच सुलक्षण कुलकर्णी के हस्तक्षेप के बाद मुकाबला फिर से शुरू हुआ।

विज्ञापन

एमसीए ने अपने बयान में कहा, “महाराष्ट्र क्रिकेट संघ आधिकारिक तौर पर बताना चाहता हूं कि हमारे रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अंकित बावने वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा लगाया गया एक मैच का प्रतिबंध झेल रहे हैं। इसी वजह से अंकित बावने बड़ौदा के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ