Akhilesh Yadav and Amit Shah: संसद के सदन में पिछले कई दिनों से वक्फ बोर्ड संशोधन को लेकर हंगामा मचा हुआ है। मगर अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान चर्चा में आ गया है। अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से कुछ ऐसा कहा कि गृह मंत्री अमित शाह भी गुस्से में उठ खड़े हुए और अखिलेश यादव की क्लास लगा दी
अखिलेश का बयान
दरअसल संसद में भाषण के दौरान अखिलेश यादव ने स्पीकर ओम बिड़ला की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैं नाम नहीं लेना चाहता लेकिन सच्चाई ये है कि भाजपा अपने हताश, निराश और चंद कट्टर समर्थकों के स्पष्टीकरण के लिए ये बिल लाने का काम कर रही है। याद कीजिए अध्यक्ष महोदय मैंने आपसे कहा था कि आप लोकतंत्र के न्यायाधीश हैं। मैंने इस लॉबी में सुना है कि कुछ अधिकार आपके भी छीने जा रहे हैं। इसलिए हमें आपके लिए लड़ना पड़ेगा। मैं इस बिल का सख्त विरोध करता हूं।
क्या बोले अमित शाह?
अखिलेश की बात सुनकर अमित शाह उठ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि अखिलेश अध्यक्ष के अधिकार सिर्फ विपक्ष के नहीं हैं बल्कि पूरे सदन के हैं। इस तरह की गोल-गोल बात आप नहीं कर सकते हो। आप अध्यक्ष के अधिकार के संरक्षक नहीं हो। अमित शाह का ये बयान सुनने के बाद सदन में हंगामा मच गया। देखें पूरा वीडियो…
यह भी पढ़ें- Paris Olympic में एथलीट ने ऑडियंस में बैठे शख्स को किया प्रपोज, Viral Video को देख चौंके सभी
संबंधित खबरें
यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
5 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
15 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
15 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
17 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines