हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ क्यों उतरे 18 जज? उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी पर दिया था बयान

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बी. सुदर्शन रेड्डी पर दिए गए बयान के बाद देश की न्याय व्यवस्था में भी हलचल मच गई है। शाह के नक्सलवाद बढ़ावा देने वाले बयान पर 18 पूर्व जजों ने विरोध जताया, लेकिन इसके जवाब में 56 अन्य जज उनके खिलाफ उतर आए।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति चुनाव और बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर देश में जमकर राजनीति हो रही है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को लेकर एक बयान दिया था, जिसके विरोध में 18 जज सामने आ गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन जजों के खिलाफ 56 जज मैदान में उतर गए हैं। इनमें कई सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जज शामिल हैं।

इंटरव्यू के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने बी. सुदर्शन रेड्डी का जिक्र करते हुए कहा कि वह नक्सलवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। अमित शाह के इस बयान के खिलाफ 18 जजों ने बयान जारी किया, और फिर इन 18 जजों के विरोध में 56 जज सामने आ गए। इन जजों में पूर्व CJI और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई, पी. सदाशिवम, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज एके सिकरी और एम.आर. शाह का नाम शामिल है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें