News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
उपराष्ट्रपति चुनाव और बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर देश में जमकर राजनीति हो रही है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को लेकर एक बयान दिया था, जिसके विरोध में 18 जज सामने आ गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन जजों के खिलाफ 56 जज मैदान में उतर गए हैं। इनमें कई सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जज शामिल हैं।
इंटरव्यू के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने बी. सुदर्शन रेड्डी का जिक्र करते हुए कहा कि वह नक्सलवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। अमित शाह के इस बयान के खिलाफ 18 जजों ने बयान जारी किया, और फिर इन 18 जजों के विरोध में 56 जज सामने आ गए। इन जजों में पूर्व CJI और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई, पी. सदाशिवम, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज एके सिकरी और एम.आर. शाह का नाम शामिल है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.