Video: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से ही देश के नए उपराष्ट्रपति को लेकर सियासत गर्म हो चुकी है। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है लेकिन NDA की ओर से अब तक कोई उम्मीदवार तय नहीं हुआ है। हालांकि, शुरुआत में चार नामों पर खूब चर्चा हो रही थी जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर थे।
रामनाथ ठाकुर की अटकलें सबसे तेज
रामनाथ ठाकुर की अटकलें इन नामों में सबसे अधिक थी। जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनसे मिलने पहुंचे थे। मगर रामनाथ ठाकुर ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया था और कहा था कि यह मुलाकात सिर्फ एक समीक्षा बैठक थी। वहीं हरिवंश नारायण सिंह का नाम भी मजबूती से सामने आ रहा था क्योंकि वे राज्यसभा के उपसभापति हैं और अनुभव रखते हैं। मगर अब जेडीयू ने उपराष्ट्रपति पद के ऑफर को ही ठुकरा दिया है। जिसके बाद अब नए नामों की चर्चा फिर से शुरू हो गई है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर और पहले से चर्चित नाम बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल हैं। न्यूज24 की इस रिपोर्ट में समझें पूरी बात…
ये भी पढ़ें-बिहार की तर्ज पर अब पूरे देश में होगा SIR, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
20 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines