हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये ज्योतिषीय उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Vastu Tips: जीवन में चल रही मुश्किलों और पैसों की तंगी को दूर करने के लिए कई उपायों को अपनाना चाहिए. आप ज्योतिष के इन उपायों को अपनाकर आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
पैसों की तंगी दूर करने और आर्थिक लाभ के लिए आपको यहां बताए उपाय करने चाहिए. (Photo Credit - AI)

Vastu Tips: आप दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की चाहते हैं तो, इसके लिए कई उपायों को करना चाहिए. आप लोगों को मां लक्ष्मी की कृपा के लिए ज्योतिष और वास्तु के उपाय आजमाने चाहिए. इन उपायों को करके तेजी से बरकत कर सकते हैं. अगर दरिद्रता किस्मत में लिखी है, अभाव जीवन में लिखा है, दुख भोगना किस्मत में लिखा है. ऐसे में भी आप भगवान की शरणागति लेकर इस दुर्गति से पार पा सकते हैं.

सुख-समृद्धि के लिए उपाय

आपको जीवन में कई गलतियों को करने से बचना चाहिए. आप शुक्रवार, गुरुवार और मंगलवार को मांस मदिरा का सेवन बिल्कुल ना करें. सुबह उठकर एक लोटा पानी घर के मुख्य द्वार पर छिड़क दें. परिवार में बिना नहाए भोजन ना बने इस बात का ध्यान रखना चाहिए. गेहूं आपको हमेशा सोमवार या शनिवार के दिन ही पिसवाना चाहिए. इसके साथ ही भोजन बनाते समय पहला भोग अग्निदेव को लगाएं. पहली रोटी गाय को और अंतिम रोटी कुत्ते को खिलाएं.

ये भी पढ़ें – Video: वृषभ राशि वालों को रहने होगा सावधान, दिसंबर तक मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

विज्ञापन

छिपाकर रखें झाड़ू और पोंछा

आपको घर में झाड़ू पोछा हमेशा छिपाकर रखना चाहिए. आप धनलाभ पाने के लिए हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें. रविवार का दिन छोड़कर रोजाना पीपल के पेड़ की जड़ में एक लोटा जल चढ़ाएं. पूजा अर्चना के समय किसी को उधार ना दें. आप आर्थिक लाभ के लिए अन्य उपायों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola