Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2025 के बाद टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जान लीजिए ICC का नियम

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी फिलहाल भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे।

Author Edited By : Alsaba Zaya
| Updated: May 2, 2025 22:48
Share :

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में वो कर दिखाया, जिसका सपना बड़े बड़े बल्लेबाज देखते हैं। सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक बनाया था। इसके अलावा वह टी-20 में सबसे कम उम्र में शतक ठोकने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में 37 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी टीम इंडिया के लिए फिलहाल नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए किसी भी खिलाड़ी की न्यूनतम उम्र 15 साल होनी चाहिए। ऐसे में सू्र्यवंशी फिलहाल 14 साल के हैं। उन्हें भारत की ओर से खेलने के लिए लगभग 1 साल का इंतजार करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: May 02, 2025 10:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें