हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी ने वनडे सीरीज में मचाया तहलका, अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने को तैयार

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। सूर्यवंशी ने इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेला हुआ है। जहां पर उन्होंने बल्ले से शानदार शतक भी जड़ा है।

विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: इंडिया अंडर-19 टीम के लिए इंग्लिश सरजमीं पर कमाल का प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच भी खेलते हुए नजर आएंगे। वैभव ने यूथ वनडे मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। सूर्यवंशी ने इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेला हुआ है। जहां पर उन्होंने बल्ले से शानदार शतक भी जड़ा है। जिसके कारण ही अब इंग्लैंड की अंडर-19 टीम बेहद दबाव में नजर आ रही है।

वैभव सूर्यवंशी अब टेस्ट फॉर्मेट में बिखरेंगे जलवा 

यूथ वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। वहीं एक मुकाबले में तो अर्धशतक भी ठोका था। 5 मैचों में सूर्यवंशी ने 29 छक्के और 30 चौके मारे थे। सूर्यवंशी के लंबे-लंबे छक्के देखकर इंग्लिश टीम पहले से ही दबाव में है। ऐसे में 2 टेस्ट मैचों में वैभव सूर्यवंशी का खौफ और भी बढ़ सकता है। सीरीज का पहला मुकाबला 12 मई से खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से खेला जाएगा। इन मैचों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: बाबर आजम कैसे कर सकते हैं टी20 टीम में वापसी? पाकिस्तान के कोच ने बताया अजीबोगरीब तरीका 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola