हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अगर संजू सैमसन हुए RR से बाहर, तो कौन लेगा कप्तान साहब की जगह?

Sanju Samson: संजू सैमसन आगामी सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने का मन बना चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह पर राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Sanju Samson: संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से बाहर होने का मन बना चुके हैं। क्रिकबज की मानें को संजू आईपीएल 2026 में राजस्थान के लिए नहीं खेलना चाहते हैं। वह अपनी फ्रेंचाइजी से टीम बदलने की बात कर चुके हैं। ऐसे में अगर वह राजस्थान से बाहर होते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनकी जगह पर राजस्थान किस खिलाड़ी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका देगी? माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है। आईपीएल 2025 में वैभव ने संजू की जगह पर ही सलामी बल्लेबाज की भूमिका यशस्वी जायसवाल के साथ निभाई थी। उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने 36 की औसत के साथ 252 रन बनाए थे। वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। ऐसे में संजू की जगह वह सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। वहीं संजू की बात करें तो वह केकेआर या सीएसके की टीम में जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola