हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

65 साल में पहली बाहर हुआ ऐसा, वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया बड़ा कमाल

वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी जीती. इसी के साथ उन्होंने बड़ा कमाल कर दिया. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में/ Image Source: Screengrab; Star Sports

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला गया था. ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ जोन को हरा दिया और 12 सालों बाद खिताब जीता. कप्तान ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया और 270 रनों की शानदार पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने भी इसी के साथ इतिहास रच दिया. वह 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. 65 साल के इतिहास में आजतक कोई ऐसा नहीं कर पाया था.

ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 ओवर में 708 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ जोन 107.3 ओवर में 336 रन बना दिए. इसके बाद ईस्ट जोन ने 99.2 ओवर में 388/7 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और ईस्ट जोन को पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद विजेता घोषित कर दिया गया था.

वैभव ने फाइनल में 37 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 16 गेंदों में 8 रन बनाए थे. इससे पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव का बल्ला खूब चला था. उन्होंने पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में 40 रन बनाए थे. वैभव ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीती थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola