---विज्ञापन---

Video: यूपी के सीतापुर में आदमखोर बाघ का आतंक, 25 गांवों में फैली दहशत

Video: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बाघों का आतंक बढ़ गया है। यहां 1 हफ्ते के अंदर-अंदर 2 लोगों की बाघ ने जान ले ली है जिसके बाद ग्रामीणों में खौफ फैला हुआ है। पूरी रिपोर्ट जानने के लिए देखें वीडियो।

---विज्ञापन---

Video: यूपी के सीतापुर जिले में आदमखोर बाघों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले आठ दिनों में यहां बाघ ने दो लोगों की जान ले ली है। बता दें कि पहला हमला 22 अगस्त को नरनी गांव में हुआ था। इस युवक का नाम सौरव दीक्षित बताया जा रहा है। दूसरा हादसा बसारा गांव में हुआ, जहां किसान राकेश वर्मा पर बाघ ने हमला कर उनकी जान ले ली। इन घटनाओं के बाद से इलाके के करीब 25 गांव दहशत के साये में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बाघ गन्ने के घने खेतों और जंगलों में छुपे हुए हैं और अचानक हमला करते हैं। राकेश वर्मा खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया। गांववालो का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते बाघ पकड़ से बाहर हो गए हैं।

सीतापुर के इन गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है, सड़कें खाली हैं और खेत सुनसान पड़े हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण दहशत में जीते रहेंगे और कब वन विभाग आदमखोर बाघ को पकड़कर इस आतंक से निजात दिलाएगा? पूरी खबर जानने के लिए देखें न्यूज24 का ये वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: प्रधानमंत्री पद की गरिमा किसने गिराई? PM मोदी पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

First published on: Aug 31, 2025 02:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola